Champions Trophy 2025 Semi Final: ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में भिड़ंत को लेकर क्या बोले हिटमैन रोहित शर्मा?

न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप मैच में 44 रन से मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी भिड़ंत पक्की कर ली है। जानिए कंगारुओं से भिड़ंत को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा?

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में 44 रन के अंतर से मात देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया खराब शुरुआत के बाद 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई। लेकिन जीत के लिए 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई और 45.4 ओवर में 205 रन पर ढेर हो गई। इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड का पिछले एक महीने से चल रहा जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया। इस मैच के बाद भारत ग्रुप ए में पहले और न्यूजीलैंड दूसरे पायदान पर रहा। ऐसे में टूर्नामेंट के 4 मार्च को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच दुबई में भिड़ंत होगी। वहीं 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

जरूरी था ग्रुप राउंड का जीत के साथ अंत

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा, हमारे लिए जीत के साथ ग्रुप दौर के मैचों का अंत करना जरूरी था। न्यूजीलैंड की टीम बेहतरीन है और पिछले कुछ समय से अच्छी क्रिकेट खेल रही है। पहले पॉवरप्ले में विकेट गंवाने के बाद हमारे लिए मैच में अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर के बीच हुई साझेदारी अहम रही। वो हमें अच्छे स्कोर तक लेकर गए। जिस तरह की हमारी गेंदबाजी है उसे देखते हुए हमें पूरा विश्वास था कि हम इस लक्ष्य का बचाव कर लेंगे।

End of Feed