IPL 2024: विराट कोहली के विकेट विवाद पर जानिए क्या बोले आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 21, 2024, 09:56 PM IST

विराट कोहली को केकेआर के खिलाफ अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के फैसले पर उपजे विवाद पर एक रन की करीबी हार के बाद जानिए क्या बोले आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी?

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली को कमर के ऊपर की गेंद पर दिया आउट
  • विराट को फैसला गुजरा नागवार
  • एक रन के अंतर से आरसीबी की हार के बाद बहस हुई तेज

कोलकाता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने रविवार को विराट कोहली को आउट देने के फैसले पर असहमति व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मानना है कि फुलटॉस गेंद कमर से ऊपर की ऊंचाई पर थी। कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे ओवर में हर्षित राणा की फुलटॉस गेंद पर आउट हुए। इस गेंदबाज ने ही कोहली का कैच लपका।

Faf du Plessis Virat Kohli

फॉफ डुप्लेसी और विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

कमर के ऊपर की गेंद पर आउट दिए जाने पर हुआ बवाल

कोहली ने सात की अपनी पारी में 18 रन बनाये लेकिन उनकी टीम जीत के लिए 223 रन का पीछा करते हुए एक रन से मैच हार गयी। इंडियन प्रीमियर लीग में नो-बॉल को ऊंचाई से मापने वाली ‘हॉक-आई प्रणाली’ लागू है। इसके तहत क्रीज में बल्लेबाज के कमर की ऊंचाई से गेंद की ऊंचाई का आकलन कर नो बॉल का फैसला किया जाता है। डुप्लेसी ने मैच के बाद कहा,'यह निराशाजनक था लेकिन नियम तो नियम हैं। विराट और मैंने सोचा कि गेंद कमर से ऊंची थी (कोहली के आउट होने के दौरान)। मुझे लगता है कि उन्होंने इसका आकलन पॉपिंग (बल्लेबाजी) क्रीज से किया। इस तरह की स्थिति में एक टीम सोचती है कि यह नो बॉल है तो दूसरी टीम की सोच अलग होती है। कई बार खेल इसी तरह चलता है।'

End of Feed