क्रिकेट

Test Cricket Break Rules: जब टेस्‍ट में कोई टीम पारी घोषित करे या ऑलआउट हो, तो कितनी देर का होता है ब्रेक?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 4, 2024, 03:06 AM IST

Innings break time in Test Cricket: क्रिकेट के विभिन्न फॉर्मेट में ब्रेक के समय अलग-अलग हैं, आईए हम आपको टेस्ट मैचों में होने वाले लंच, टी और अन्य ब्रेक के बारे में अहम जानकारी दें। कब और कितने समयांतराल के होते हैं ये ब्रेक?

Image

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

Photo : AP

Test Cricket Break Timing and Rules: टेस्‍ट क्रिकेट खेल का सबसे बड़ा, पुराना और पारंपरिक फॉर्मेट है। इस फॉर्मेट में भिड़ने वाली टीमें एक दूसरे से पांच दिन तक भिड़ती हैं जिनमें दो-दो पारियों में वो एक दूसरे से खुद को बेहतर साबित करने की पुरजोर कोशिश करती हैं। टेस्‍ट क्रिकेट में किसी भी बल्‍लेबाज या गेंदबाज की तकनीक और कौशल की असली परीक्षा होती है। छोटी-छोटी गलतियां यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों को भारी पड़ जाती हैं। खिलाड़ी के पास इस फॉर्मेट में खेलने और सफल होने के लिए प्रतिभा, कौशल और फिटनेस तीनों की आवश्यकता होती है। मैच दिन में तीन सत्र में खेला जाता है। हर सत्र के बाद एक ब्रेक खिलाड़ियों को मिलता है। ये ब्रेक खिलाड़ियों को फ्रेश और तरोताजा रखने में मददगार साबित होते हैं। आईए जानते हैं टेस्ट मैच में हर ब्रेक का कितना होता है अंतराल और जानिए इससे जुड़े नियम।

आज हम आपको बता रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट में कितने तरह के अहम ब्रेक होते हैं। तीन सत्र में खेले जाने वाले प्रारूप में डे फॉर्मेट में लंच और टी ब्रेक होते हैं। वहीं डे-नाइट फॉर्मेट में टी और डिनर ब्रेक होते हैं। डे फॉर्मेट में पहले लंच ब्रेक फिर टी-ब्रेक होता है वहीं डे-नाइट फॉर्मेट में पहले टी-ब्रेक और फिर डिनर ब्रेक होता है। इसके अलावा मैच के दौरान कम से कम तीन ड्रिक्स ब्रेक दिए जाते हैं जो कि अमूमन हर घंटे में दिया जाता है। इसके अलावा मौसम के अनुरूप इस बारे में अंपायर निर्णय कर सकते हैं। टेस्ट मैच के दौरान लंच ब्रेक 40 मिनट का और टी ब्रेक 20 मिनट का होता है।

टेस्‍ट क्रिकेट में पारी के ब्रेक का समय

जहां तक टेस्‍ट मैच के दौरान एक टीम की पारी समाप्त होने के बाद के ब्रेक की बात है तो अधिकांश मौकों पर यह 10 मिनट का होता है। क्रिकेट के कानून बनाने वाली संस्था एमसीसी(मेरिलबोन क्रिकेट क्लब) के कानून की धारा 11.2.2 के मुताबिक, 'दो पारियों के बीच का इंटरवल 10 मिनट का होगा।' कई बार मैच के दौरान पारी के ब्रेक लंच और टी टाइम जितने बड़े भी होते हैं, लेकिन यह कप्‍तान, मैच या फिर परिस्थिति पर निर्भर करता है।

कब होता है 40 मिनट का पारी ब्रेक

किसी टीम का आखिरी विकेट अगल लंच से ठीक पहले गिरे या कप्तान लंच ब्रेक होने से 10 मिनट पहले पारी समाप्ति की घोषणा करे तो पारी के ब्रेक को लंच में तब्दील कर दिया जाता है जो कि 10 मिनट से बढ़कर 40 मिनट का हो जाता है। 40 मिनट के ब्रेक के बाद दोनों टीमें मैदान में उतरती हैं और दोबारा खेल शुरू करते हैं, जिसमें लंच और पारी का ब्रेक दोनों शामिल होता है।

कब 20 मिनट का होता है पारी ब्रेक

अगर आखिरी विकेट गिर जाए या फिर कप्‍तान टी से आधे घंटे पहले की अवधि में पारी समाप्ति की घोषणा करता है तो पारी का ब्रेक टी-टाइम में तब्‍दील कर दिया जाता है। दोनों टीमों के खिलाड़ी 20 मिनट के बाद मैदान संभालते हैं, इस ब्रेक में टी और पारी दोनों का ब्रेक शामिल होता है।

ब्रेक के स्पेशल केस(एमसीसी के कानून 11.3 के मुताबिक)

कानून के मुताबिक अगर किस टीम का आखिरी विकेट गिर जाता है या दिन का खेल खत्‍म होने से 10 मिनट पहले तक कप्‍तान पारी की घोषणा करता है तो ऐसी स्थिति में मैच अगले दिन शुरू होता है।

अगर कप्‍तान खेल की रुके होने की स्थिति में पारी की घोषणा करता है और यह जानते बूझते हुए कि गाड़ी आने में 10 मिनट बचे हैं। ऐसे में ब्रेक के समय में कोई बदलाव नहीं किया जाता हैं। जहां मैच ब्रेक के बाद ही शुरू होता हैष रुकावट के बाद पारी की शुरूआत होती है।

अगर ब्रेक के लिए 10 मिनट से कम का समय बचा हो और कप्‍तान पारी की घोषणा करते हैं या पारी को आगे बढ़ाना हो तो अगली पारी 10 मिनट बाद शुरू होती है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article