IND vs SL: मैदान पर जायसवाल-फर्नांडो के बीच झगड़े में कौन कितना दोषी, दोनों टीमों के कोच क्या बोले

What Coaches Said On Yashasvi Jaiswal-Asitha Fernando Fight: भारत-श्रीलंका कोलंबो टेस्ट मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई खिलाड़ी असिथा फर्नांडो के बीच हुई कहासुनी इस समय काफी चर्चा में है। इस बहस के बाद क्या बोले दोनों टीमों के कोचिंग स्टाफ के सदस्य, यहां जानते हैं।

भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि यशस्वी जायसवाल को असिथा फर्नांडो के इतना करीब नहीं जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जोश-जोश में ऐसी बातें हो जाती हैं। कोलंबो में दूसरे टेस्ट के पहले दिन जायसवाल और फर्नांडो के बीच तीखी बहस हुई थी।

IND vs SL 2nd Test, Yashasvi Jaiswal Asitha Fernando Tussle On Ground

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नान्डो के बीच कोलंबो में कहासुनी

एक ओवर में तीन चौके खाने के बाद असिथा ने जायसवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया। जब बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी वापस जा रहे थे, तो तेज गेंदबाज की किसी बात से उन्हें गुस्सा आ गया और वे फर्नांडो से उलझने के लिए वापस लौट आए। माहौल तब तनावपूर्ण हो गया जब दोनों खिलाड़ियों के सिर लगभग आपस में टकराने ही वाले थे, तभी दूसरे खिलाड़ियों ने उन्हें अलग किया और यशस्वी जायसवाल को वहां से जाने के लिए कहा।

End of Feed