T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल में धमाकेदार अंदाज में एंट्री के बाद क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 24, 2024, 12:53 AM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर ने अमेरिका के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री करने के बाद जानिए क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड ने दी अमेरिका को 10 विकेट से मात
  • बनी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम
  • पूरी टीम को दिया अमेरिका के खिलाफ धमाकेदार जीत का श्रेय

ब्रिजटाउन: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (38 गेंद, नाबाद 83 रन) ने तूफानी पारी की बदौलत रविवार को अपनी टीम को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद कहा कि उन्होंने 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी इसलिये बरती ताकि वे सुपर आठ के ग्रुप दो में शीर्ष पर पहुंच सकें।

Jos Buttler

जोस बटलर

क्रिस जॉर्डन की हैट्रिक के बाद बटलर की धमाकेदार पारी से इंग्लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बटलर ने मैच के बाद कहा,'हम अमेरिका को सम्मान देते हैं और हमने इस बारे में बात की कि अगर हम तेजी से बल्लेबाजी करते हैं तो हम बहुत अच्छा करेंगे। कुछ ओवर खेलने के बाद हमने तेजी से हवा में शॉट लगाने की कोशिश की।'

End of Feed