रांची: एमएस धोनी की नगरी में रविवार को टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके सीरीज के दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत दर्ज करने में सफल हुई। जीत के लिए भारतीय टीम को 279 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 25 गेंद और 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। टीम इंडिया की जीत के हीरो श्रेयस अय्यर और लोकल ब्वॉय इशान किशन रहे। श्रेयस ने 113 रन का नाबाद शतकीय और इशान ने 93 रन की पारी खेलकर जीत की इबारत लिखी।
Image Credit: AP
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान को कहा शुक्रियालखनऊ में 9 रन के अंतर से हार का सामने करने के बाद टीम इंडिया रांची में विजय पताका फहराकर सीरीज में वापसी करने में सफल रही। टीम की जीत के बाद कप्तान शिखर धवन ने कहा, टॉस ने जबरदस्त काम किया, मैं खुश हूं और केशव को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हमने सोचा था कि मैच के दौरान ओस पड़ेगी और वो सही समय पर आई। ईशान और श्रेयस ने बेहतरीन साझेदारी की। दोनों को साथ बल्लेबाजी करता देखना सुखद अनुभव था।
