World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का बाबर आजम ने किसके सिर पर फोड़ा ठीकरा?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 27, 2023, 11:51 PM IST

पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट के अंतर से करीबी हार के बाद विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। जानिए इस हार के बाद क्या बोले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम?

चेन्नई: बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 1 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए मिले 271 रन के लक्ष्य का द. अफ्रीका ने 16 गेंद और 1 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। तबरेज शम्सी और केशव महाराज ने 11 गेंद में 11 रन की नाबाद साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को यादगार जीत दिलाई। महाराज 5(5) और शम्सी 4(6) रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की यह विश्व कप में लगातार चौथी हार थी। विश्व कप की शुरुआत लगातार दो मैच में जीत के साथ करने के बाद पाकिस्तान को लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ये हार उसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हैं।

Babar Azam

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम

निराशाजनक है ये हार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करीबी हार पर निराशा जताते हुए बाबर आजम ने कहा, ये हार बहुत निराशाजनक है। हमने अच्छा संघर्ष किया। हम 10-15 रन पीछे रह गए। हमारे तेज गेंदबाजों ने जिस अंदाज में गेंदबाजी की वो शानदार थी लेकिन दुर्भाग्यवश नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया। तबरेज शम्सी के खिलाफ डीआरएस पाकिस्तान के पक्ष में नहीं गया। इस बारे में बाबर में कहा, यह खेल का हिस्सा है, यह अंपायर की कॉल थी इसलिए मुझे लगता है कि यह सिर्फ खेल का हिस्सा है।

End of Feed