'क्या फूंक रहे हो..' रिजवान की धोनी से तुलना करने चला था पाकिस्तानी पत्रकार, हरभजन ने कर दी बोलती बंद

Harbhajan Singh slams Pakistan Journalist: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान हैं उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी हैं। ऐसे में इस दिग्गज की किसी से भी तुलना करना नामुंकिन है। जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने धोनी को रिजवान के साथ जोड़ा तो हरभजन सिंह भड़क गए।

Harbhajan Singh slams Pakistan Journalist: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने दिग्गज भारतीय कप्तान एमएस धोनी की तुलना पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से करने पर एक पाकिस्तानी पत्रकार की आलोचना की। उल्लेखनीय है कि एक पत्रकार ने धोनी और रिजवान की एक तस्वीर पोस्ट की और अपने फॉलोअर्स से पूछा कि दोनों में से कौन बेहतर है?

rizwan

हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार को लगाई लताड़ (फोटो- ICC/X)

इस पोस्ट ने हरभजन का ध्यान खींचा और उन्हें भारतीय दिग्गज की तुलना पाकिस्तान के क्रिकेटर से करने के लिए फटकार लगाई। पूर्व ऑफ स्पिनर ने रिजवान की बल्लेबाजी की तारीफ की, लेकिन आगे कहा कि वह भी ऐसी तुलना से बचेंगे क्योंकि धोनी अभी भी विश्व क्रिकेट में नंबर वन हैं।

End of Feed