IND vs AFG: पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी20 में हुआ डबल सुपर ओवर, जानिए क्या हैं इससे जुड़े नियम?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 18, 2024, 07:00 AM IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। हार जीत का फैसला डबल सुपर ओवर के बाद हुआ। जानिए कैसे हैं सुपर ओवर से जुड़े नियम?

Double Super over Rules: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए सीरीज के तीन मैच की सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में हार जीत का फैसला डबल सुपर ओवर के बाद हुआ। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 212 रन का लक्ष्य रोहित शर्मा की नाबाद 121 और रिंकू सिंह की 69 रन की नाबाद पारियों की बदौलत खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 212 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में मुकेश कुमार ने 19 रन का बचाव करते हुए 18 रन दिए और मुकाबला टाई हो गया।

IND vs AFG

संजू सैमसन और गुलबदीन नाईब

इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में और उसके बाद फिर से डबल सुपर ओवर में चला गया। डबल सुपर ओवर के बीच नियमों को लेकर बड़ी कन्फ्यूजन हुई। कमेंटेटर्स भी नियमों को लेकर स्पष्ट स्थिति बयान नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में रोहित शर्मा ने खुद को रिटायर्ड आउट करके एक और बहस का मुद्दा छेड़ दिया। आइए जानते हैं क्या कहते हैं सुपर और टाई होने वाले सुपर ओवर के नियम?

End of Feed