27 करोड़ के ऋषभ पंत ने IPL 2025 में दूसरा मैच हारने के बाद दिया ये बयान

LSG vs PBKS, Rishabh Pant Statement: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार रात अपना दूसरा मैच गंवा दिया। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने ही मैदान पर मैच को 8 विकेट से गंवाया। इस शर्मनाक हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत की कप्तानी और उनके खराब फॉर्म की हर जगह चर्चा है। जानिए इस हार के बाद पंत ने क्या कुछ कहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की दूसरी हार
  • पंजाब किंग्स ने मेजबान लखनऊ को 8 विकेट से हराया
  • हार के बाद सबसे महंगे कप्तान पंत ने कम रन बनाने की बात कही

LSG vs PBKS, Rishabh Pant Post Match Statement: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान व 27 करोड़ में खरीदे गए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत ने मंगलवार को इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आठ विकेट की करारी हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम ने पर्याप्त रन नहीं बनाए। सुपर जायंट्स के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह की 34 गेंद में तीन छक्कों और नौ चौकों से 69 रन की पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (52 रन, 30 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 84 रन की साझेदारी की बदौलत 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाकर जीत हासिल की। अय्यर ने निहाल वढेरा (नाबाद 43, 25 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इससे पहले निकोलस पूरन के 44 और आयुष बडोनी के 41 रन की बदौलत सात विकेट पर 171 रन बनाए। बडोनी ने डेथ ओवरों में अब्दुल समद (27) के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंद में 47 रन जोड़कर टीम का स्कोर 170 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

End of Feed