BAN vs WI: सुपर ओवर के रोमांच में बांग्लादेश को हराकर वेस्टइंडीज ने की बराबरी

वेस्टइंडीज ने सुपर-ओवर के रोमांच में बांग्लादेश को हराकर 3 मैच की वनडे सीरीज को रोमांचक बना दिया। पहला मुकाबला गंवाकर पिछड़ने वाली वेस्टइंडीज ने अब सीरीज मे बराबरी कर ली। निर्णायक मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा।

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच बेहद रोमांचक और यादगार रहा। सुपरओवर में गए इस मैच को वेस्टइंडीज ने 1 रन से जीता। बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी। वेस्टइंडीज ने अकील हुसैन को गेंदबाजी सौंपी थी। अकील ने सौम्य सरकार को 3 रन पर आउट किया। वहीं सैफ हसन 3 गेंद पर 2 रन बना सके। नजमुल हसन शांतो 1 गेंद खेले लेकिन खाता नहीं खोल सके। बांग्लादेश 9 रन बना सकी और मैच 1 रन से हार गईं। कप्तान शाई होप प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

BAN vs WI

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (साभार-ANI)

शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करने आए सौम्य सरकार ने 45 और रिशाद हुसैन ने 14 गेंद पर नाबाद 39, कप्तान मेहिदी हसन मिराज ने नाबाद 32, और नुरुल हसन ने 23 रन बनाए। रिशाद हुसैन की पारी के अंत में की गई विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश 213 तक पहुंच सकी थी।

End of Feed