IND vs WI 4th T20I Highlights: होप का कप्तानी शतक, पॉल का 'पंजा'; सीरीज में वेस्टइंडीज ने कसा टीम इंडिया पर शिकंजा

कप्तान शाई होप (नाबाद 102 रन) ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शानदार शतक पूरा किया। जिससे वेस्टइंडीज ने बुधवार को यहां पांच मैच की सीरीज के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर करते हुए तीन विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। होप ने 50 गेंद की पारी में नौ छक्के और चार चौके लगाए। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 49 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 91 रन की साझेदारी की। रदरफोर्ड की 26 गेंद की तूफानी पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े थे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद की बल्लेबाजों की मददगार पिच पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने रनों की बारिश कर दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 19.4 गेंद पर 223 रन ही बना सकी। भारत ने 24 रन से मुकाबला गंवाया। वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। अब सीरीज का फैसला बेंगलुरु में होगा। पांचवां और आखिरी मैच फाइनल बन गया है।

WI win

वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया। फोटो- BCCI

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने तूफानी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में एक विकेट पर 79 रन बना लिए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले छह ओवर में भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है। न्यूजीलैंड ने इस साल की शुरुआत में तिरुवनंतपुरम में भारत के खिलाफ इतने ही रन बनाए थे। मेहमान टीम ने महज 7.4 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए और भारत के खिलाफ 2016 में लॉडरहिल में बनाए इस रिकॉर्ड की बराबरी की। उस समय टीम ने बिना विकेट गंवाए 100 रन का आंकड़ा पार किया था।

End of Feed