WI vs PAK: देखते रह गए बाबर आजम, जायडेन सील्स के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने; वेस्टइंडीज ने दी करारी शिकस्त

पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हराकर 2 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज से मिले 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी जायडेन सील्स की घातक गेंदबाजी के सामने सिर्फ 120 रन पर सिमट गई। बाबर आजम 58 रन बनाकर नाबाद एक छोर पर खड़े रहे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 90 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। वेस्टइंडीज के 211 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की दूसरी पारी कैरिबियाई गेंदबाजों के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई। पूरी टीम महज 120 रन पर सिमट गई। कप्तान बाबर आजम ने 58 रन की नाबाद पारी खेली और एक छोर पर अकेले खड़े विकटों को गिरते हुए देखते रहे। वेस्टइंडीज की तरफ से जायडेन सील्स ने पांच विकेट चटकाए।

WI vs PAK Test Match

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया। फोटो- Windies Cricket

मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शाई होप (92 रन) और कावेम हॉज (84 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदलौत 311 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद अली ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद अब्बास को 3 और खुर्रम शहजाद को 2 सफलताएं मिलीं।

End of Feed