West Indies vs Pakistan 1st ODI Live Telecast in India: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला की शुरुआत 8 अगस्त 2025 को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में होने जा रही है। दोनों टीमें टी20 सीरीज़ के बाद अब 50 ओवर के फॉर्मेट में अपनी रणनीति और मजबूती का इम्तिहान देने उतरेंगी।
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहला वनडे लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- PTI)
पाकिस्तान की कप्तानी संभालेंगे रिज़वान, बाबर की वापसी
पाकिस्तान की अगुवाई इस सीरीज़ में विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान करेंगे। वहीं, फखर ज़मान की हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते अनुभवी बल्लेबाज़ बाबर आज़म को टीम में फिर से शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह की वापसी हुई है। इसके अलावा, युवा बल्लेबाज़ हसन नवाज़ और स्पिनर सुुफयान मोकीम को भी मौका दिया गया है।
वेस्टइंडीज का संतुलित स्क्वाड, शाई होप होंगे कप्तान
वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप के हाथों में होगी। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ युवा सितारों को भी शामिल किया गया है। रॉस्टन चेज़, शेर्फ़ेन रदरफोर्ड और गुडकश मोती जैसे खिलाड़ी टीम को अनुभव देंगे, जबकि रोमारीयो शेफर्ड की वापसी भी अहम रहेगी। वहीं, युवा चेहरों में ज्वेल एंड्रू और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ जेडियाह ब्लेड्स को मौका मिला है।
कब खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच? (PAK vs WI 1st ODI Date and time)
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा पहला वनडे मैच 8 अगस्त 2025 को रात को 11:30 बजे शुरू होगा।
कहां खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच? (PAK vs WI 1st ODI Venue)
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच का आयोजन त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में किया जाएगा।
भारत में टीवी पर कैसे देखें वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहला वनडे लाइव? (WI vs PAK 1st ODI Live Telecast)
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा।
भारत में मोबाइल पर कैसे देखें वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहला वनडे लाइव? (WI vs PAK 1st ODI Live Streaming)
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच को भारत में मोबाइल पर फैनकोड पर लाइव देख सकते हैं।
