AUS vs WI Test Series: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वेस्टइंडीज की बदली-बदली सी टीम, इतने नए चेहरे

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 21, 2023, 01:55 PM IST

AUS vs WI Test Series, West Indies Test Squad Announced: वेस्टइंडीज के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कैरेबियाई टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टेस्ट टीम में वेस्टइंडीज के सात नए खिलाड़ियों को जगह मिली है। टीम की कमान क्रेग ब्रेथवेट के पास ही रहेगी। दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज में एक डे-नाइट टेस्ट भी होगा।

Australia vs West Indies Test Series: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में सात नए चेहरे शामिल किए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बुधवार को कहा कि टीम का नेतृत्व क्रैग ब्रैथवेट करेंगे, जबकि तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को नया उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

West Indies Squad For Australia Tour Announced

क्रेग बैथवेट (AP)

जिन सात नए खिलाड़ियों को टीम में लिया गया है, उनमें बल्लेबाज ज़ाचरी मैक्कासी, विकेटकीपर टेविन इमलाच, ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज और केविन सिंक्लेयर तथा तेज गेंदबाज अकीम जॉर्डन और शमर जोसेफ शामिल हैं। टीम के अधिकारियों ने कहा कि जेडन सील्स कंधे की चोट के कारण जबकि जेसन होल्डर और काइल मेयर्स टी20 लीग में खेलने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

End of Feed