भारत के खिलाफ आगानी व्हाइट बॉल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट ने वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया। 27 सितंबर से 18 अक्टूबर के बीच होने वाले इस दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम भारत के आठ शहरों में तीन (3) वनडे और पांच (5) टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगी। टीम दोनों फॉर्मेट में शाई होप की की अगुआई में उतरेगी। वेस्टइंडीज की इस टीम में ज्यादातर खिलाड़ी हालिया न्यूजीलैंड सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैचों से बाहर रहने वाले जॉन कैंपबेल ने वापसी की है। इसके अलावा न्यूजीलैंड सीरीज के आखिरी दो मैचों में खेलने वाले शिमरन हेटमायर भी इस टीम का हिस्सा हैं। वह टी20 टीम का हिस्सा हैं।
वेस्टइंडीज स्क्वॉड (साभार-X)
भारत के खिलाफ इस सीरीज में अकीम आगस्टे को जगह नहीं मिली है। अगस्त में उनकी सर्जरी हुई थी और फिलहाल वह रिहैब से गुजर रहे हैं। उनकी जगह ज्वेल एंड्रयू को शामिल किया गया है जो टॉप और मिडिल दोनों ऑर्डर में बल्लेबाजी का विकल्प देते हैं।
ऑटोमैटिक क्वालीफिकेशन से बाहर विंडीज
सीरीज के पहले दो मैचों के साथ ही आईसीसी मेंस 50 ओवर विश्व कप के लिए स्वतः क्वालीफाई करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। विंडीज टीम पहले ही इस रेस से बाहर हो चुकी है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो सलामी बल्लेबाज कामिल पूरन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में आठ पारियों में 159.64 के स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए, जबकि उनका औसत 39 रहा। क्वेंटिन सैम्पसन, जो इस साल की शुरुआत में भारत में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप की टीम के सदस्य थे, उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है, जबकि ऑलराउंडर जेसन होल्डर को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। कैरिबियाई टीम 21 सितंबर को भारत के लिए रवाना होगी और 23 सितंबर को त्रिवेंद्रम पहुंचेगी।
टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम- शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम- शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉस, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे: 27 सितंबर: तिरुवनंतपुरम, सुबह 4:30 बजे
दूसरा वनडे: 30 सितंबर: गुवाहाटी 4:30 बजे
तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर: न्यू चंडीगढ़, सुबह 4:30 बजे
5 टी20 मैच का कार्यक्रम
पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 6 अक्टूबर: लखनऊ, सुबह 9:30 बजे
दूसरा टी20 मैच: 9 अक्टूबर: रांची, सुबह 9:30 बजे
तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 11 अक्टूबर: इंदौर, सुबह 9:30 बजे
चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 14 अक्टूबर: हैदराबाद, सुबह 9:30 बजे
पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 17 अक्टूबर: बेंगलुरु, सुबह 9:30 बजे
