बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले, वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी टीम के जोश में लाए उबाल

WI Coach Darry Sammy's Message To Team: बांग्लादेश को पहले टेस्ट में शिकस्त देने के बाद अब 5 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज टीम के कोच व पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने खिलाड़ियों में जोश भरने के लिए खास बयान दिया है।

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि वे 5 नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले अगले टेस्ट मैच में भी अपनी जीत की मानसिकता को बनाए रखें और जीत के लिए और अधिक भूख दिखाएं। सैमी ने बताया कि कप्तान रोस्टन चेस ने पूरी टीम को अपने मिशन पर फोकस बनाए रखने की चुनौती दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद, साल का अंत एक सकारात्मक नोट के साथ करना बहुत महत्वपूर्ण है।

West Indies Coach Darry Sammy pumps up squad ahead of ban vs wi 2nd test

वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी ने दूसरे टेस्ट से पहले टीम को जोश बढ़ाया (X/Windies Cricket)

पहले टेस्ट के चौथे दिन, वेस्टइंडीज ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश पर 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इसके साथ ही, दो मैचों की ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में वेस्टइंडीज ने 1-0 की बढ़त बना ली है। क्रिकइन्फो के अनुसार, सैमी ने कहा, "मुझे वही मानसिकता चाहिए, और जीत के लिए थोड़ी और भूख चाहिए। जब से हम यहां आए हैं, कप्तान [रोस्टन चेस] ने टीम को उनके मिशन के बारे में चुनौती दी है। यह भी जरूरी है कि हम साल का अंत एक शानदार जीत के साथ करें।"

End of Feed