ENG vs WI Highlights: रिकॉर्ड रन चेज के साथ वेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी20 मैच, होप और लुईस की धमाकेदार बल्लेबाजी

ENG vs WI Highlights: वेस्टइंडीज ने चौथा टी20 मैच जीत लिया। साई होप और एविन लुईस की धमाकेदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने सबसे बड़ा रन चेज हासिल किया। उसके सामने 219 रन की बड़ी चुनौती थी जिसे उसने 1 ओवर पहले ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ENG vs WI Highlights: वेस्टइंडीज ने सेंट लुसिया में खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को हरा दिया। वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य था जिसे उसने साई होप और एविन लुईस की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 1 ओवर शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ा रन चेज है जिसकी नींव रखी लुईस और होप जिन्होंने पहले विकेट के लिए केवल 9 ओवर में 136 रन जोड़े।

sports photo story, photo story sports, khel photo story  (18)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड हाईलाइट्स(साभार-WINDIES CRICKET)

लुईस ने 31 गेंद में 68 और होप ने 24 गेंद में 54 रन की पारी खेली। इन दोनों के काम को आगे बढ़ाया कप्तान रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने जिन्होंने क्रमश: 38 और 29 रन की पारी खेली। इंग्लैंड पहले ही सीरीज जीत चुका है।

End of Feed