PAK vs WI 2nd Test: मुल्तान में अपने ही जाल में फंसा पाकिस्तान, 35 साल में पहली जीत की ओर विंडीज ने बढ़ाए कदम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम मुल्तान में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने ही बनाए फिरकी के जाल में फंसती दिख रही है। वहीं विंडीज ने मेजबान टीम के घर पर 35 साल बाद पहली टेस्ट जीत की ओर कदम बढ़ा लिए हैं।

मुल्तान (पाकिस्तान): वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजों के टर्निंग पिच पर अच्छे प्रदर्शन की बदौलत रविवार को दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 254 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा जिससे वह 35 साल में यहां पहला टेस्ट जीतने की स्थिति में है। पाकिस्तान का शीर्ष क्रम लगातार दूसरी दफा अपने ही बनाये गये स्पिन जाल में फंसकर चरमरा गया और दूसरे दिन स्टंप तक उसका स्कोर चार विकेट पर 76 रन है। सऊद शकील 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि नाइट वॉचमैन काशिफ अली एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

Pakistan vs West Indies

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज

जीत से पाकिस्तान 178 रन दूर, विंडीज को चाहिए 6 विकेट

पाकिस्तान को इस टर्निंग पिच पर जीत के लिए अब भी 178 रन की जरूरत है। वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट तीन दिन के अंदर 127 रन से गंवा दिया था। पाकिस्तान के मुख्य बल्लेबाज बाबर आजम (31) की पिछले दो साल से चल रही खराब फॉर्म जारी रही जिन्हें ऑफ स्पिनर केविन सिंक्लेयर (41 रन देकर दो विकेट) ने आउट किया।

End of Feed