IPL 2024: मुंबई की कमान संभालते ही हार्दिक पांड्या ने भरी हुंकार, कहा-ऐसी क्रिकेट खेलेंगे जो कोई नहीं भूलेगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2024, 09:26 PM IST

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की कमान संभालने के बाद हुंकार भरते हुए कहा है कि हम इस बार ऐसी क्रिकेट खेलेंगे जिसपर सभी को गर्व होगा। जानिए उन्होंने सीजन के आगाज से पहले और क्या कहा?

मुंबई: मुंबई इंडियंस टीम में लौटे स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम आईपीएल में ऐसा खेल दिखायेगी कि कोई भूल नहीं सकेगा। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले पांड्या गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने। उन्होंने 2015 में मुंबई के लिये ही आईपीएल में पदार्पण किया था और चार खिताब जीते थे। वह 2022 में गुजरात टीम में गए और उसी सत्र में खिताब भी जीता।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या

ऐसी क्रिकेट खेलेंगे सभी को होगा गर्व

रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने पांड्या ने टीम द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में कहा,'यह जर्सी पहनने का अनुभव ही अलग है। सफर की शुरूआत यहीं से हुई और अब घर वापसी हुई है। हम ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि सभी को गर्व होगा और कोई भूल नहीं सकेगा।'

End of Feed