पहले टेस्ट में हार की कगार पर न्यूजीलैंड, बताया मैच बचाने के लिए अंतिम दिन करना होगा क्या काम?

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने बताया है कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन मैच बचाने के लिए क्या करना होगा। जानिए रचिन ने इस बारे में क्या कहा?

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने स्वीकार किया कि पहले टेस्ट के चौथे दिन रविवार को भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम ’बैकफुट’ पर चली गई थी। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर समाप्त घोषित की और इस तरह से पहली पारी में 352 रन की बढ़त बनाई। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 119 रन बनाए हैं। डेवोन कॉनवे और रविंद्र अभी क्रीज पर हैं और उनकी टीम भारत से 233 रन पीछे है।

Rachin Ravindra and Devon Conway

रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे (फोटो क्रेडिट BLACKCAPS X)

रविंद्र ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा,'हम मैच में अभी काफी पीछे चल रहे हैं। भारत ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे लिए अब जितना संभव हो सके उतनी देर तक बल्लेबाजी करना जरूरी है।' मैच ड्रॉ कराने के लिए न्यूजीलैंड को अंतिम दिन 90 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी और रविंद्र ने कहा कि न्यूजीलैंड को आगे के बारे में सोचने के बजाय एक-एक गेंद पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने कहा,'मैच को बचाना अभी काफी दूर की बात है, इसलिए हम एक-एक गेंद पर ध्यान देंगे। आखिरी दिन 90 ओवर का खेल होना है।'

End of Feed