LSG vs RR: राजस्थान के खिलाफ करारी हार का लखनऊ के कप्तान ने किसके सिर पर फोड़ा ठीकरा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 28, 2024, 01:18 AM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने जानिए किसके सिर पर फोड़ा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर 7 विकेट से करारी हार का ठीकरा?

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान ने लखनऊ को दी 7 विकेट से मात
  • 19 ओवर में हासिल किया 197 रन का विजयी लक्ष्य
  • केएल राहुल ने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सात विकेट से शिकस्त झेलने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा कि उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20-25 रन कम बनाये। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 196 रन बनाये लेकिन राजस्थान ने एक ओवर बाकी रहते सात विकेट से मैच जीत लिया। राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 33 गेंद में 71 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ ध्रुव जुरेल (नाबाद 52) के साथ चौथे विकेट के लिए 62 गेंद में 121 रन की अटूट साझेदारी की।

Sanju Samson and KL Rahul

संजू सैमसन और केएल राहुल(साभार IPL/BCCI)

अर्धशतक को शतक में बदलने की थी दरकार

मैच में 48 गेंद में 76 रन बनाने वाले राहुल ने पुरस्कार समारोह में कहा, 'हम ने लगभग 20 रन कम बनाये। हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली लेकिन मैंने और (दीपक) हुड्डा ने बढ़िया साझेदारी की। क्रीज पर समय बिता चुके बल्लेबाजों के लिए हालांकि 50-60 रन के स्कोर को शतक में बदलने की जरूरत थी।'

End of Feed