VIDEO: विराट कोहली ने सिडनी में जीता फैंस का दिल, मैदान पर गिर गए तिरंगा को उठाकर दिखाई देशभक्ति

Virat Kohli Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली हमेशा अपने फैंस का दिल जीतते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में सिडनी में खेेल गए तीसरे वनडे मैच में दमदार पारी खेली और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। मैच के बाद उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli Viral Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में, जहां भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने देशभक्तिपूर्ण जेस्चर (इशारे) से सबका दिल जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद, कोहली ने इस निर्णायक मुकाबले में 74 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी फॉर्म में वापसी की और भारत को 9 विकेट की प्रभावशाली जीत दिलाई।

Kohli viral video x

विराट कोहली (फोटो -X)

जीत के बाद वायरल हुआ वीडियो

मैच जीतने के बाद, जब कोहली ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे, तो वे सिडनी में मौजूद भारतीय फैंस से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक प्रशंसक से भारत का राष्ट्रीय ध्वज (Indian Flag) ज़मीन पर गिर गया। बिना समय गंवाए, कोहली ने तुरंत झंडा उठाया और उसे वापस दर्शक को सौंप दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, और प्रशंसक उनकी इस भावना और सम्मान के लिए उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस कदम ने एक बार फिर दिखाया कि विराट कोहली मैदान के अंदर हों या बाहर, देश के प्रति उनके मन में कितना आदर है।

End of Feed