Video: 'स्पाइडर कैम' के साथ उड़कर आया बेस्ट फील्डर का मेडल, जडेजा ने अय्यर को थमाया

Shreyas Iyer gets best fielder medal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में शानदार फील्डिंग करने वाले श्रेयस अय्यर को मेडल दिया गया है। इसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Shreyas Iyer gets best fielder medal: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को मात दे दी। इसी के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में भी टॉप पर पहुंच गई। मैच में भारतीय टीम की फील्डिंग कुछ खास नहीं रही। टीम ने तीन कैच छोड़े। हालांकि कुछ प्लेयर्स का प्रदर्शन शानदार रहा। जिसके आधार पर बेस्ट फील्डर का मेडल दिया गया।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (फोटो- BCCI Twitter)

वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही बीसीसीआई ने मैच के दौरान मैदान पर शानदार फील्डिंग करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करने के लिए एक मेडल देने की प्रथा शुरू की है। बोर्ड द्वारा हर बार मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में इसे दिया जाता है। लेकिन इस बार फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने कुछ अलग करने का सोचा।

End of Feed