VIDEO: सचिन तेंदुलकर ने 5 मिनट तक ऐतिहासिक घंटी बजाकर की लॉर्ड्स टेस्ट की शुरुआत, पत्नी अंजली भी रहीं साथ

Sachin Tendulkar Rang Lords Bell: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट की शुरुआत हुई। सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स टेस्ट की शुरुआत से पहले पांच मिनट तक प्रतिष्ठित घंटी बजाई।सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद दर्शकों को नमस्ते करने और फिर उनका अभिवादन स्वीकार करने के बाद पांच मिनट तक घंटी बजाई।

Sachin Tendulkar Rang Lords Bell: भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत गुरुवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में हुई। यह मुकाबला एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के अंतर्गत खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत से पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास क्षण तब आया, जब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ऐतिहासिक घंटी बजा कर टेस्ट का शुभारंभ किया।

Sachin tendulkar ringing lords bell

सचिन तेंदुलकर (फोटो- BCCI)

पत्नी अंजली तेंदुलकर भी रहीं साथ

सचिन तेंदुलकर इस मौके पर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ लॉर्ड्स पहुंचे। जैसे ही सचिन स्टेडियम में दाखिल हुए, दर्शकों ने तालियों और 'सचिन-सचिन' के नारों से उनका स्वागत किया। तेंदुलकर ने सभी को "नमस्ते" कहकर अभिनंदन स्वीकार किया और फिर लगातार पांच मिनट तक घंटी बजाई, जो लॉर्ड्स टेस्ट की खास परंपरा है।

End of Feed