Video: 'गली क्रिकेट खेल रहा है क्या..' सही से फील्डिंग नहीं कर रहे यशस्वी की रोहित ने लगा दी क्लास

Rohit Sharma lashes out at Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हमेशा अपने स्टंप माइक पर बोली गई बातों के लिए चर्चाओं में रहते हैं इसी कड़ी में मेलबर्न में खेले जा रहे मैच में भी रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो हर तरफ जमकर वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma lashes out at Yashasvi Jaiswal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से मस्ती के मूड में नजर आए। मेलबर्न टेस्ट में पहले सेशन में भारतीय क्रिकेट टीम के पास ज्यादा मौके नहीं थे और ऐसे में कप्तान पहले से ही निराश दिखाई दे रहे थे। ऐसे में यशस्वी जायसवाल को रोहित की आलोचना का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने सिली पॉइंट पर फील्डिंग करते समय बेसिक्स सही से नहीं किए।

rohit yashasvi

रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल (फोटो- AP)

स्टीव स्मिथ ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर एक ठोस डिफेंसिव शॉट खेला, हालांकि, जायसवाल अंत तक नीचे नहीं रहे और स्मिथ के शॉट पूरा करने से पहले ही कूद गए, जिससे रोहित परेशान हो गए। कप्तान ने जायसवाल से पूछा, "गली क्रिकेट खेल रहा है क्या," और फिर उन्हें शॉट खेले जाने तक नीचे रहने का आदेश दिया।

End of Feed