VIDEO: रोहित शर्मा ने छोड़ा लप्पू सा कैच, इतिहास रचने से चूक गए अक्षर पटेल

Rohit Sharma dropped Catch: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी फील्डिंग से सभी को निराश किया है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया जिसके बाद अक्षर पटेल इतिहास रचने से चूक गए हैं।

Rohit Sharma dropped Catch: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शुरुआत की और लगातार विकेट लेते हुए आधी टीम को पवेलियन की ओर भेज दिया। हालांकि मैच का सबसे चर्चित पल था अक्षर पटेल का हैट्रिक का मौका गंवाना। अक्षर पटेल टूर्नामेंट के इतिहास में पहले स्पिनर बनने के करीब थे, जो हैट्रिक लेता, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के हाथ से स्लिप में आसान कैच ड्रॉप हो गया। जिसके बाद वे जमकर ट्रोल भी होने लग गए।

rohit sharma dropped catch

रोहित शर्मा ने छोड़ा कैच (फोटो- X)

मैच के नौवें ओवर में गेंदबाजी करने आए अक्षर ने तुरंत असर दिखाया और उन्होंने तनजिद हसन (25 रन) और मुशफिकुर रहमान (0 रन) को आउट किया। दोनों विकेट एक जैसे थे, जहां बल्लेबाजों ने गेंद को एज किया और केएल राहुल ने कैच पकड़ा। इसके बाद जाकर अली ने भी अपनी पहली गेंद पर एज किया, लेकिन रोहित शर्मा ने स्लिप में आसान कैच ड्रॉप कर दिया। इस गलती पर रोहित खुद पर बहुत नाराज दिखे और उन्होंने जमीन पर हाथ मारकर अपना फ्रस्ट्रेशन जाहिर किया। बाद में उन्होंने अक्षर से माफी भी मांगी।चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक केवल वेस्टइंडीज के जेरोम टेलर ने हैट्रिक लिया है। उन्होंने यह कारनामा 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में किया था।

End of Feed