क्रिकेट

IND vs ENG 5th Test Match LIVE Telecast: भारत वर्सेस इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट

Ind Vs Eng Live Telecast, India Banaam England 5th Test Match LIVE TV Telecast Channel in India: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मैच को भारत में घर बैठे फ्री में टीवी और मोबाइल दोनों पर देख सकते हैं। मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है वहीं इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स संभाल रहे हैं।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो- BCCI)

India Banaam England 5th Test Match Day 1 LIVE TV Telecast Channel in India: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला है। भारतीय क्रिकेट टीम इस सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। ऐसे में मैच को जीतकर वे सीरीज को 4-1 की बढ़त के साथ खत्म करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर लगातार तीन मैचों में हार झेलकर आ रही इंग्लैंड इस सिलसिले का अंत करके अपने दौरे का सफल अंत करना चाहेगी।

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 353 रन बनाए। इसमें जो रूट ने 122 रन बनाए जबकि रवींद्र जड़ेजा ने 4 विकेट लिए। जवाब में भारत ने 307 रन बनाए। भारत के लिए ध्रुव जुरेल और यशस्वी जयसवाल ने 73 रन और 90 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शोएब बशीर ने इंग्लैंड के लिए 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में इंग्लैंड केवल 145 रन ही बना पाई। चौथी पारी में भारत ने 192 रनों के लक्ष्य को पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया, वहीं रोहित शर्मा ने टीम के लिए 55 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने 3 विकेट झटके। ऐसे में अब आखिरी मैच में भी रोमांच देखने को मिल सकता है।

भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (IND vs ENG 5th Test Date and Time)

भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच पांचवां टेस्ट मैच 7 मार्च 2024 से 11 मार्च 2024 के बीच खेला जाएगा। मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs ENG 5th Test Venue)

भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच के धर्मशाला स्थित हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (IND vs ENG 5th Test Live Telecast)

भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांचवे टेस्ट को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देखा जा सकता है।

भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (IND vs ENG 5th Test Live Streaming)

जियो सिनेमा (Jio cinema) अपने ऐप और वेबसाइट दोनों पर भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराएगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article