LIVE

Ind Vs Eng Match Highlights:ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने दर्ज की जीत, सीरीज पर 4-1 से कब्जा

Ind Vs Eng Match Highlights:ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने दर्ज की जीत, सीरीज पर 4-1 से कब्जा
Ind Vs Eng Match Highlights:ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने दर्ज की जीत, सीरीज पर 4-1 से कब्जा

Ind Vs Eng Match Highlights, India Vs England 5th Test full Scorecard (भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट मैच हाइलाइट्स , फुल स्कोरकार्ड): धर्मशाला में टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन की मेहमान टीम इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया। इसी जीत के साथ भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के तीसरे दिन टीम इंडिया अपनी पहली पारी को 473 रन और 8 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम इंडिया लंबे समय तक मैदान पर नहीं टीम पाई और टीम इंडिया 124.1 ओवर में 477 रन पर टीम ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही टीम ने 259 रन की बढ़त हासिल की। तीसरे दिन बल्लेबाजी करने आए कुलदीप यादव बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 30 रन पर आउट हो गए। उनको जेम्स एंडरसन ने अपना शिकार बनाया। यह उनका टेस्ट करियर का 700वां विकेट है। इंग्लैंड के बशीर अहमद ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए, जबकि जेम्स एंडरसन और टॉम हार्डले ने दो-दो विकेट लिए।

दिन का खेल खत्म होने से पहले मेहमान टीम इंग्लैंड ने दूसरी पारी का आगाज किया। उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। 40 रन के अंदर टीम के 3 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जो रूट ने अर्धशतकीय पारी खेलकर एक छोड़ को संभाला, लेकिन दूसरी ओर खिलाड़ी आते गए और जाते गए। जो रूट ने 128 गेंदों पर 12 चौके की मदद से 84 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 2 रन पर आउट हो गए। इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 195 रन पर ऑलआउट हो गई। हीं, इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारत के रवि अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।

बता दें कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 57.4 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही टीम इंडिया को आसान लक्ष्य मिला। जैक क्रॉली ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 108 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। इसके बाद कोई भी 30+ स्कोर नहीं कर पाए। कप्तान बेन स्टोक्स खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए, जबकि 100वां टेस्ट मुकाबला खेल रहे रवि अश्विन ने 4 विकेट लिए और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिए थे।

(IND vs ENG 5th Test Match Live Telecast Channel in India- भारतीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड)

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, श्रीकर भरत।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (डब्ल्यू), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

Ind Vs Eng 5th Test Match Live Telecast in India

MAR 09, 2024 14:06 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: भारत ने जीता मुकाबला

धर्मशाला में टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर मेहमान टीम इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पर 4-1 से अपने नाम किया। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के तीसरे दिन टीम इंडिया अपनी पहली पारी को 473 रन और 8 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम इंडिया लंबे समय तक मैदान पर नहीं टीम पाई और टीम इंडिया 124.1 ओवर में 477 रन पर टीम ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही टीम ने 259 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल खत्म होने से पहले मेहमान टीम इंग्लैंड ने दूसरी पारी का आगाज किया। उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। 40 रन के अंदर टीम के 3 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इंग्लैंड दूसरी पारी में 48.1 ओवर में 195 रन पर ऑलआउट हो गई।
MAR 09, 2024 13:42 IST

India vs England 5th Day-3 Test Match Live: जो रूट टीम इंडिया के सामने डटे

टीम इंडिया के गेंदबाजों के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट डटे हुए हैं। उन्होंने 112 गेंदों पर 57 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
MAR 09, 2024 12:32 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: अश्विन का कहर जारी

धर्मशाला के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज और 100वां टेस्ट खेल रहे रवि अश्विन का कहर जारी है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
MAR 09, 2024 11:34 IST

India vs England 5th Day-3 Test Match Live: इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। टीम ने 22.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 2 रन बनाकर आट हो गए। अब जो रूट और बेन फोक्स क्रीज पर हैं।
MAR 09, 2024 11:16 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: इंग्लैंड की टीम लड़खड़ाई

टीम इंडिया के खिलाफ दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम लड़खड़ा गई है। टीम ने 100 रन के अंदर 4 बड़े विकेट गंवा चुके हैं। अभी जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं।
MAR 09, 2024 10:27 IST

India vs England 5th Day-3 Test Match Live: इंग्लैंड को लगा दूसरा बड़ा झटका

इंग्लैंड को 5.3 ओवर में 21 रन दूसरा बड़ा झटका लगा। बेन डकेट के बाद जैक क्रॉली भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे खाता तक नहीं खोल पाए। उनको रवि अश्विन ने अपना शिकार बनाया। अब ओली पोप और जो रूट क्रीज पर हैं।
MAR 09, 2024 10:10 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: इंग्लैंड को लगा पहला झटका

दिन के पहले सेशन में ही इंग्लैंड ने पहली पारी का आगाज किया। टीम ने 1.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 2 रन बना लिए हैं। बेन डकेट बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 2 रन बनाकर आउट हो गए। अब जैक क्रॉली और ओली पोप क्रीज पर हैं।
MAR 09, 2024 09:57 IST

India vs England 5th Day-3 Test Match Live: बशीर ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड के बशीर अहमद ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए, जबकि जेम्स एंडरसन और टॉम हार्डले ने दो-दो विकेट लिए।
MAR 09, 2024 09:57 IST

India vs England 5th Day-3 Test Match Live: एंंडरसन ने चटकाए 700वां विकेट

तीसरे दिन बल्लेबाजी करने आए कुलदीप यादव बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 30 रन पर आउट हो गए। उनको जेम्स एंडरसन ने अपना शिकार बनाया। यह उनका टेस्ट करियर का 700वां विकेट है।
MAR 09, 2024 09:55 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: टीम इंडिया हुई ऑलआउट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी विशाल स्कोर पर खत्म हुई। मेजबान टीम भारत ने पहली पारी को 473 रन और 8 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम इंडिया ने 124.1 ओवर में 477 रन पर टीम ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही टीम ने 259 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
MAR 09, 2024 09:35 IST

India vs England 5th Day-3 Test Match Live: तीसरे दिन का खेल शुरू

टीम इंडिया ने पांचवें टेस्ट की तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आ चुके हैं।
MAR 09, 2024 08:35 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: मेजबान टीम की नतर बड़े स्कोर की ओर

मेेजबान टीम इंडिया की नजर बड़े स्कोर की ओर है। टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 120 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बनाए। इसके साथ टीम ने 255 की बढ़त बना ली है। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर डटे हुए हैं।
MAR 09, 2024 08:35 IST

India vs England 5th Day-3 Test Match Live: लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल बस कुछ देर में शुरू होने वाला है। इस लाइव ब्लॉग में आप सभी का दिल से स्वागत है।
MAR 08, 2024 16:55 IST

India vs England 5th Day-2 Test Match Live: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म

टीम इंडिया ने धर्मशाला में मेहमान टीम इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी को 135 रन और एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 120 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बनाए। इसके साथ टीम ने 255 की बढ़त बना ली है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। रोहित ने 103 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि शुभमन गिल 110 रन की पारी खेली। इसके बाद डेब्यूटां देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान ने अर्धशतकीय पारी खेली। देवदत्त ने पहले ही मैच में 65 रन बनाए, जबकि सरफराज खान ने 56 रन बनाए। वहीं, स्टार ऑलरांउडर रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके अलावा 100वां टेस्ट मुकाबला खेल रहे रवि अश्विन बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए। वे डक आउट हो गए। वहीं, इंग्लैंड के शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।
MAR 08, 2024 15:42 IST

India vs England 5th Day-2 Test Match Live: टीम इंडिया को लगा 7वां झटका

टीम इंडिया ने 101.1 ओवर में 427 रन पर 7वां झटका लगा। टीम इंडिया ने 209 रन की बढ़त बना ली है। देवदत्त पडिक्कल के बाद रवींद्र जडेजा भी आउट हो गए। उन्होंने 15 रन बनाए। अब रवि अश्विन और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं।
MAR 08, 2024 15:07 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: टीम इंडिया को लगा एक और झटका

टीम इंडिया को 92.1 ओवर में 403 रन पर पांचवां झटका लगा। अर्धशतकीय पारी खेलकर देवदत्त पडिक्कल आउट हो गए। वे 65 रन पर आउट हो गए। उनको शोएब बशीर ने बोल्ड किया। अब ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा खान क्रीज पर हैं।
MAR 08, 2024 14:02 IST

India vs England 5th Day-2 Test Match Live: सरफराज ने फिर जड़ा अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ सरफराज खान ने अर्धशतकीय पारी खेली। यह मौजूदा सीरीज में उनका तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने 55 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
MAR 08, 2024 13:33 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: टीम इंडिया की बढ़त 100 के पार

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बढ़त 100 के पार हो चुकी है। टीम ने 74.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 323 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही टीम ने 104 रन की बढ़त बना ली है। देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान क्रीज पर बने हुए हैं।
MAR 08, 2024 13:20 IST

India vs England 5th Day-2 Test Match Live: टीम इंडिया ने 300 का स्कोर किया पार

मेहमान टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने 67.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने 83 रन की बढ़त बना ली है। देवदत्त पडिक्कल और सरफराज क्रीज पर हैं।
MAR 08, 2024 12:26 IST

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: टीम इंडिया को लगा दूसरा बड़ा झटका

इंंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान रोहित शर्मा 103 रन पर आउट हो गए। उनको बेन स्टोक्स ने बोल्ड किया।