क्रिकेट

Shubman Gill Century: धर्मशाला में प्रिंस शुभमन गिल की धमक, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ दिया दूसरा शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 8, 2024, 04:29 PM IST

India vs England 5th Test, Shubman Gill Century: धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की धर्मशाला में धमक देखने को मिली।

Image

शुभमन गिल ने खेली शतकीय पारी।

Photo : AP

India vs England 5th Test, Shubman Gill Century: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल कर बल्ला जमकर चला। शुभमन गिल के विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने बढ़त हासिल की। इसके साथ ही शुभमन गिल शतक जड़ने(Shubman Hit Gill Century) में भी सफल रहे। उन्होंने 137 गेंदों पर 10 चौके और 5 छक्के की मदद से शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ यह दूसरा शतक (Shubman Gill Hit 2nd Century vs ENG)है। शुभमन गिल ने टेस्ट करियर में इंग्लैंड के अलावा बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक शतक शतक जमा चुके हैं।

धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन टीम इंडिया ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी को 135 रन और एक विकेट से आगे खेलना शुरू करेगी। टीम ने लंच टाइम तक 60 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। इसके साथ ही टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 46 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल का ऐसा है रिकॉर्ड

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का टेस्ट में इंग्लैंड टीम के खिलाफ (Shubman Gill vs ENG) मैदान कोई सा भी हो, लेकिन बल्ला जमकर चलता है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक बार फिर तूफानी पारी खेलकर अपने आप को साबित किया। शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक 10 मैचों की 18 पारियों में 58.53 की स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 63 चौके और 14 छक्के भी निकले हैं।

टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल बनाए सर्वाधिक रन

शुभमन गिल का इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड काफी पुराना है। उन्होंने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 583 रन बना लिए हैं। इसके अलावा शुभमन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 444 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 180 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 157 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 74 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ 45 रन बनाए हैं।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article