Rohit Sharma Century, India vs England 5th Test, Dharamshala(रोहित शर्मा की 48वां टेस्ट सेंचुरी): धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी को 135 रन और एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम को मेहमान टीम इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त हासिल करने के लिए बस 83 रन की जरूरत थी। लेकिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार पारी (Rohit Sharma and Shubman Gill Partnership) खेलकर न केवल बढ़त हासिल की, बल्कि टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। टीम के कप्तान रोहित शर्मा का दूसरे दिन जमकर बल्ला गरजा। उन्होंने 154 गेंदों पर 13 चौके और3 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट करियर का 12वां शतक है।
क्रिकेट
Rohit Sharma Century: धर्मशाला में गरजा हिटमैन का बल्ला, रोहित शर्मा ने इंग्लिश टीम के खिलाफ जड़ा शतक
- Authored by: शेखर झा
- Updated Mar 8, 2024, 12:42 PM IST
