VIDEO: टोटके ने खत्म किया टीम इंडिया का 751 दिन का सूखा, टॉस जीतने के बाद कप्तान राहुल का रिएक्शन वायरल

KL Rahul Reaction Viral: विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और द.अफ्रीका के तीसरे वनडे मैच की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल मैच में भारत एक खास टोटके के चलते लगातार 20 मैचों में टॉस हारने के बाद आखिरकार जीत गई है।

KL Rahul Reaction Viral: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले का नतीजा कुछ घंटों बाद आएगा, लेकिन मैदान पर एक बड़ा 'टोटका' काम कर गया है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने आखिरकार टॉस जीतकर, लगातार 20 मैचों से चले आ रहे भारत के टॉस हारने के दुर्भाग्यपूर्ण क्रम को तोड़ दिया है।

KL Rahul Toss BCCI

केएल राहुल (फोटो- BCCI X)

बाएं हाथ से सिक्का उछालने का टोटका

रांची में पहला और रायपुर में दूसरा वनडे टॉस हारने के बाद निराश केएल राहुल ने विशाखापत्तनम में टॉस जीतने के लिए एक नया तरीका आजमाया। उन्होंने इस बार दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ से सिक्का उछाला। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने 'हेड्स' कहा, लेकिन सिक्का 'टेल' के रूप में केएल राहुल के पक्ष में गिरा। दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ से सिक्का उछालने का राहुल का यह टोटका आखिरकार काम कर गया। टॉस जीतने के बाद राहुल काफी खुश नजर आए और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

End of Feed