AFG vs BAN मैच में गजब का ड्रामा! कोच के इशारे के बाद अचानक खड़े-खड़े गिर गए गुलबदीन, देखें VIDEO

Gulbadin Naib injury: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच मैच में ड्रामे की सारी हदें पार हो गई। मैच में बारिश के खलल के बीच अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नैब कोच के इशारे के बाद अचानक खड़े-खड़े मैदान पर गिरकर सभी को हैरान कर दिया। यहां तक की राशिद खान को भी भरोसा नहीं हुआ।

Gulbadin Naib injury: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को हरा दिया है। इस जीत के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। ये मैच काफी रोमांचक था और इसमें बारिश के बार-बार अंतराल के अलावा ड्रामा की भी कमी नहीं थी। जिसमें मुख्य किरदार गुलबदीन नैब का रहा जिन्होंने अचानक खड़े-खड़े मैदान पर गिरकर सभी को हैरान कर दिया।

Gulbadin naib injury

गुलबदीन नैब (फोटो- X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच सुपर 8 का मैच काफी रोमांचक था। इस मैच को जीतना अफगानिस्तान के लिए बेहद जरूरी था। टीम बांग्लादेश को हराते ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली थी। मैच में अफगानिस्तान की टीम की बल्लेबाजी खराब रही और टीम केवल 115 रन ही बना पाई। ऐसे में टीम को सारी जान गेंदबाजी और फील्डिंग में झोंकनी थी। ऐसे में खिलाड़ी किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखे।

End of Feed