IPL 2024, GT vs PBKS LIVE Telecast: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

GT vs PBKS, Gujarat Titans vs Punjab Kings Match LIVE Telecast Match Online Today: आईपीएल के 17वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स पहले मैच में जीत के बाद पटरी से उतर गई है। टीम ने 3 में से 1 मैच जीता है।

GT vs PBKS, Gujarat Titans vs Punjab Kings Match LIVE Telecast Match Online Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 17वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम की टक्कर पंजाब किंग्स से होने वाली है। इस रोमांचक मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाने वाला है। मैच में गुजरात टाइटंस की कमान जहां शुभमन गिल के पास होगी वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन करने वाले हैं। मैच में गुजरात टाइटंस की टीम जहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक मैच जीतकर आ रही है। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Date)

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला 04 अप्रैल 2024 यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

End of Feed