IND vs ENG: ओवल टेस्ट से पहले पिच क्यूरेटर से भिड़े कोच गौतम गंभीर, देखें VIDEO

Gautam Gambhir Fight: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ओवल में खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे पिच क्यूरेटर से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Gautam Gambhir Fight: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला केनिंग्टन ओवल, लंदन का है, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और निर्णायक टेस्ट मैच खेला जाना है। मुकाबले से पहले गंभीर का पिच क्यूरेटर से तीखा वाद-विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Watch Gautam Gambhir fight with pitch curator before ind vs eng 5th test at oval

गौतम गंभीर की पिच क्यूरेटर से लड़ाई (फोटो - screengrab/PTI/X)

वायरल वीडियो में गौतम गंभीर गुस्से में दिखाई दे रहे हैं और पिच क्यूरेटर को कहते हुए सुने गए 'हमें मत बताओ कि क्या करना है।" रिपोर्ट्स के अनुसार, गंभीर टीम इंडिया को मैदान और सुविधाओं को लेकर मिल रही असुविधा से नाराज़ थे। उनका मानना है कि विदेशी दौरों पर टीम को बराबरी की सुविधाएं मिलनी चाहिए।

End of Feed