Video: लॉर्ड्स में मैच के बीच अचानक घुसी लोमड़ी, फैंस को जमकर किया मनोरंजन, देखें वीडियो

Fox Enters stadium: इंग्लैंड की धमाकेदार लीग द हंड्रेड की दमदार शुरुआत हो चुकी है। इसका पहला मैच फैंस के लिए काफी रोमांचक रहा और इसमें खास योगदान एक लोमड़ी का रहा जो कि मैदान के बीच में अचानक आ गई जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

Fox Enters stadium: आपने शायद श्रीलंका में सांपों की वजह से या फिर भारत में कुत्ते के घूसने की वजह से खेल रुकते देखा होगा, लेकिन इंग्लैंड में एक ऐसा जानवर मैच के दौरान घुस गया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल लॉर्ड्स मैदान पर लोमड़ी घूस गई है। यह मज़ेदार वाकया द हंड्रेड टूर्नामेंट के मुकाबले में हुआ, जहां ओवल इनविंसिबल्स और लंदन स्पिरिट के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। जैसे ही ओवल इनविंसिबल्स ने लंदन स्पिरिट को केवल 80 रन पर समेट दिया, मैच लगभग एकतरफा हो गया। लेकिन तभी मैदान पर एक लोमड़ी की एंट्री ने दर्शकों को फिर से उत्साहित कर दिया। उसकी इस ‘कैमियो’ उपस्थिति ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया।

Fox enters stadium

स्टेडियम में धुसी लोमड़ी (फोटो- Screengrab/X)

रशीद खान का जलवा, स्पिरिट की बल्लेबाज़ी ढही

हालांकि दर्शकों को लोमड़ी की वजह से रोमांच मिला, लेकिन लंदन स्पिरिट की टीम को रशीद खान की फिरकी के सामने कोई जवाब नहीं मिला। अफगानी स्पिनर ने केवल 20 गेंदों में 11 रन देकर 3 विकेट झटके और विपक्ष की कमर तोड़ दी। उनके साथी सैम करन ने भी शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट पर 18 रन दिए।

End of Feed