BAN vs SL, Bangladesh vs Sri Lanka LIVE Telecast Match Online Today: तीन टी20 मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद श्रीलंका की टीम की नजर अब वनडे सीरीज पर है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी बुधवार को खेला जाएगा। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वे अब तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम का नेतृत्व करेंगे और मेजबान बांग्लादेश नजमुल हुसैन शान्तो के नेतृत्व में खेलेगा।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज खेला जाएगा। (फोटो- Sri Lanka Cricket Twitter)
स्टार ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन चोट के कारण वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वह पिछले हफ्ते टी20 सीरीज से भी चूक गए थे। दिल्ली में आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी वनडे में श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 1996 विश्व कप विजेता टीम बांग्लादेश के घरेलू मैदान पर मिली उस हार का बदला लेना चाहेगी और सीरीज जीतना चाहेगी।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला वनडे कब होगा? (Bangladesh vs Sri Lanka 1st ODI Match Date)
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला बुधवार यानी 13 मार्च 2024 को खेला जाएगा।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला वनडे कहाँ होगा? (Bangladesh vs Sri Lanka 1st ODI Match Venue)
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा? (Bangladesh vs Sri Lanka Telecast Time)
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 02:00 बजे शुरू होगा।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच का सीधा प्रसारण कौन सा चैनल करेगा? (Bangladesh vs Sri Lanka 1st ODI Match Live Telecast)
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले वनडे का भारत में कोई सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला वनडे ऑनलाइन कहां देखें? (Bangladesh vs Sri Lanka 1st ODI Match Live Streaming)
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला वनडे फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
बांग्लादेश और श्रीलंका टीमों का स्क्वॉड (Bangladesh vs Sri Lanka Squads)
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदयोय, अनामुल हक, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन।
श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर और कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, जेनिथ लियानगे, सहान अराचिगे, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, लाहिरु कुमारा।
