VIDEO: रावलपिंडी एक्सप्रेस पर जमकर बरसे बाबर आजम, चौकों-छक्कों की कर दी बारिश

Babar Azam on Shoaib Akhtar: एशिया कप 2025 के लिए घोषित किए गए पाकिस्तान के स्क्वॉड से बाहर चल रहे बाबर आजम ने एक प्रदर्शिनी मैच में रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से जाने वाले शोएब अख्तर की गेंद पर जमकर कुटाई की है।

Babar Azam on Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म ने एक प्रदर्शनी मैच में पूर्व दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर पर अपना दबदबा दिखाया। पेशावर ज़ल्मी और लेजेंड्स इलेवन के बीच खेले गए इस मुकाबले में बाबर ने लगातार चौके-छक्के लगाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जहां कभी अपनी तूफ़ानी रफ़्तार से बल्लेबाज़ों के होश उड़ाने वाले अख़्तर मैदान पर उतरे, वहीं बाबर ने उन्हें आसानी से बाउंड्री पार पहुंचा दिया।

Babar Azam PTI

बाबर आजम (फोटो- PTI)

शोएब अख़्तर पर बाबर की धाक

गेंदबाज़ी करने आए शोएब अख़्तर की गेंदें उनके पुराने अंदाज़ से बिल्कुल अलग नज़र आईं। वह हल्की रफ़्तार से गेंदबाज़ी कर रहे थे और एक गेंद तो काफी हद तक लेग साइड की ओर चली गई। इस मौके का फायदा उठाते हुए बाबर ने पहले डीप स्क्वायर लेग पर शानदार छक्का जड़ा और फिर लगातार दो चौके भी लगाए। इस रोमांचक भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed