IND vs ENG: शर्मनाक है ये, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाए पंत के रन आउट पर सवाल

भारत ने लंच से ठीक पहले पंत का विकेट गंवाकर इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी करने का मौका दे दिया। पंत और राहुल 141 रन की साझेदारी कर चुके थे और टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन तभी पंत 74 रन बनाकर रन आउट हो गए।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन के जवाब में तीसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहता, लेकिन लंच से ठीक पहले ऋषभ पंत ने एक भारी गलती कर दी। शानदार तरीके से बल्लेबाजी कर रहे राहुल और पंत की साझेदारी पर इंग्लैंड ने ब्रेक लगाकर वापसी कर ली। इससे पहले पंत और राहुल चौथे विकेट के लिए 141 रन जोड़ चुके थे और टीम इंडिया को अच्छी स्थिति में पहुंचा चुके थे। उनकी यह साझेदारी इसलिए भी खास थी, क्योंकि टीम इंडिया ने 107 रन के स्कोर पर ही अपने टॉप थ्री बल्लेबाजों को खो दिया था। इनफॉर्म बल्लेबाज गिल के सस्ते में आउट होने के बाद पंत बल्लेबाजी करने उतरे थे।

ind vs eng, kl rahul Rishabh Pant

केएल राहुल और ऋषभ पंत (साभार- Wasim Jaffer X)

पंत और राहुल ने की 141 रन की साझेदारी

End of Feed