वसीम जाफर का दावा, पांड्या नहीं रहेंगे MI के कप्तान, रोहित नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

Wasim Jaffer On MI Captaincy In IPL 2027: मुंबई इंडियंस के खेमे को लेकर इन दिनों काफी चर्चाएं चल रही हैं, और सबसे बड़ी चर्चा है कप्तान को लेकर। हार्दिक पांड्या के दूसरे टीम में जाने की खबरें तेज हैं। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने दावा किया है कि पांड्या अगले कप्तान नहीं होंगे और ना ही रोहित शर्मा। बल्कि ये जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को दी जानी चाहिए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने दावा किया है कि ट्रेड डील की चर्चाओं के बीच, हार्दिक पांड्या अगले सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी नहीं करेंगे। क्रिकेटर से कोच बने जाफर का मानना है कि फ्रेंचाइजी के पास अब यह तय करने के लिए पर्याप्त अनुभव (सैंपल साइज) है कि उन्हें इस स्टार ऑलराउंडर को कप्तानी से हटा देना चाहिए, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा है।

Wasim Jaffer Feels Not Hardik Pandya or Rohit Sharma but Suryakumar Yadav will be new MI Captain

मुंबई इंडियंस का नया कप्तान कौन होगा?

हालांकि ऐसी अफवाहें भी चल रही हैं कि रोहित शर्मा फिर से टीम की कमान संभाल सकते हैं, लेकिन जाफर ने हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने का सुझाव दिया है। पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा कि 2026 T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्हें कप्तान बनाना एक स्वाभाविक विकल्प है।

End of Feed