कोहली, रोहित के टी20 संन्यास पर क्या बोले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 30, 2024, 10:17 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतते ही टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इन दोनों खिलाड़ियों के यूं अचानक टी20 छोड़ने से पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। वसीम अकरम से लेकर जावेद मियांदाद ने इस पर क्या कहा, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वसीम अकरम ने रोहित-विराट के संन्यास पर दी प्रतिक्रिया
  • रोहित और विराट ने लिया टी20 से संन्यास
  • फाइनल में विराट ने खेली अद्भुत पारी

वसीम अकरम और जावेद मियांदाद जैसे पाकिस्तानी क्रिकेट के कई दिग्गजों ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में टीम की जीत के बाद संन्यास लेने का सही समय करार देते हुए भारतीय सितारों विराट कोहली और रोहित शर्मा की प्रशंसा की। भारत ने बारबाडोस में उतार-चढ़ाव भरे फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व खिताब जीता।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

रोहित शर्मा और विराट कोहली (साभार-BCCI)

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास ने कहा, ‘‘ मैं हमेशा से रोहित की बल्लेबाजी का प्रशंसक रहा हूं और जब मैच टीवी पर आते हैं तो मैं उसे देखने की कोशिश करता हूं। कोहली की महानता सबके सामने है, उनके रिकॉर्ड खुद बोलते हैं, लेकिन रोहित के लिए मुझे खुशी है कि वह अपने देश के लिए विश्व कप जीत सके।’’

End of Feed