पीसीबी के इस कदम से नाराज हुए वसीम अकरम, कहा-वीडियो हटाए और प्रशंसकों से माफी मांगे फौरन

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 17, 2023, 12:15 AM IST

स्विंग के सुलतान वसीम अकरम ने पीसीबी द्वारा इमरान खान के बगैर पाकिस्तान क्रिकेट की उपलब्धियों वाला वीडियो जारी करने पर पीसीबी को लताड़ लगाई है और उसे वीडियो को हटाकर प्रशंसकों से माफी मांगने की सलाह दी है।

कोलंबो: अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से उस वीडियो को हटाने और प्रशंसकों से माफी मांगने के लिए कहा है जिसमें 1992 के विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के बिना पाकिस्तान क्रिकेट की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है।

Imran Khan Wasim Akram

इमरान खान और वसीम अकरम

पीसीबी ने 14 अगस्त को दो मिनट 21 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ क्षणों को दिखाया गया है। इसमें हालांकि इमरान का जिक्र नहीं किया गया है जिनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने 31 साल पहले विश्वकप जीता था। विश्वकप की इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अकरम ने वीडियो में इमरान को जगह नहीं देने पर निराशा जताई।

End of Feed