स्विंग के सुल्तान और पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा हालात पर चिंता जताई है। इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मैनेजमेंट इतने सालों में मैच विनर प्रोड्यूस करने में असफल रहा। इसके लिए उन्होंने आईपीएल और पीएसएल की भी तुलना की। उन्होंने कहा कि जो भूमिका आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट के लिए निभाई वो पीएसएल पाकिस्तान क्रिकेट के लिए नहीं कर पाया। पाकिस्तान टीम वर्तमान में इंग्लैंड दौरे पर है जहां वो संघर्ष कर रहे हैं। शुरुआती दो मुकाबला गंवा चुकी पाकिस्तानी टीम पर तीसरे टेस्ट में भी हार का खतरा मंडरा रहा है।
वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)
10 साल में एक भी मैच विनर नहीं
वसीम अकरम ने कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग को शुरू हुए 10 साल हो गए, लेकिन इस दौराए एक बैटर भी निकलकर सामने नहीं आया जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मैच विनर साबित हो। हमने कुछ अच्छे गेंदबाज जरूर प्रोड्यूस किए, लेकिन बैटिंग में हमें कोई नहीं मिला।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- INDW vs SLW: आठवीं बार खिताब जीतने के लिए हरमन एंड ब्रिगेड को रोकना होगा डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका का विजय रथ
वैभव जैसे प्रतिभा की दरकार
अकरम ने वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग को वैभव जैसा टैलेंट ढूंढना चाहिए जो टीम का भाग्य बदल दे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब हम 14 वर्षीय खिलाड़ी जैसी बल्लेबाजी प्रतिभा को तैयार करेंगे, तभी हमें सुधार देखने को मिलेगा।" अकरम ने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान को लाल गेंद क्रिकेट में सुधार देखना है तो उसे क्लब क्रिकेट को फिर से वापस लाना होगा। “लाल गेंद क्रिकेट में सुधार के लिए क्लब क्रिकेट को पुनर्जीवित करना जरूरी है। पीसीबी को कराची और लाहौर में 100 मिलियन रुपये खर्च करने चाहिए, क्योंकि प्रतिभा क्लब क्रिकेट से ही आती है।
