T20 World Cup: वसीम अकरम ने सेमीफाइनलिस्ट को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, एक चौंकाने वाला नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:12 PM IST

Wasim Akram on T20 World Cup 2022 Semi-Finalists: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनलिस्ट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने एक बेहद चौंकाने वाला नाम बताया है। टी20 विश्व कप का आगाज 16 अक्टूबर (रविवार) से होने जा रहा है।

टी20 विश्व कप का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे विश्व कप के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी कमर कस चुकी हैं। खिलाड़ियों और टीमों को लेकर विषेज्ञ और पूर्व क्रिकेटर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। साथ ही टूर्नामेंट में अंतिम चार और खिताबी मुकाबले तक पहुंचने का माद्दा रखने वाली टीमों की भी चर्चा जारी है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने सेमीफाइनलिस्ट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

wasim akram

अकरम ने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो टी20 विश्व तक के सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। उन्होंने एक बेहत चौंकाने वाला नाम भी बताया है। अकरम ने दुबई में मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान को देखना चाहता हूं। लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम भी अंतिम चार में पहुंचकर चौंका सकती है।'

End of Feed