T20 World Cup 2024: अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद टीम पर भड़के वसीम अकरम

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 7, 2024, 05:54 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अमेरिका के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी टीम को आड़े हाथ लिया है।

डलास: महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार पर पाकिस्तान की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि अब टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाना बाबर आजम की टीम के लिये कठिन होगा। अकरम ने स्टार स्पोटर्स से कहा,'निराशाजनक प्रदर्शन। हार और जीत खेल का हिस्सा है लेकिन अंतिम गेंद पर लड़ना जरूरी है ।पाकिस्तान क्रिकेट के लिये यह बुरा दिन था।'

Wasim Akram

वसीम अकरम

मुश्किल हुई सुपर-8 की राह

उन्होंने कहा,'अब पाकिस्तान को सुपर आठ चरण में जगह बनाने के लिये जूझना होगा क्योंकि अब उसे भारत (नौ जून) के बाद दो और अच्छी टीमों (आयरलैंड और कनाडा) से खेलना है।

End of Feed