Asian Games: टीम इंडिया के वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन ने जापान के खिलाफ T20 मैच से पहले खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं

Washington Sundar And Sanju Samson post pics from Japan: जापान के खिलाफ होने वाले पहले व ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले एशियन गेम्स के लिए जापान पहुंचने के बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने वहां से कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने अपने साथी खिलाड़ी और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ जापान में बिताए समय की एक झलक शेयर की। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें दोनों पारदर्शी छतरियों के नीचे बारिश का मज़ा ले रहे हैं।

Asian Games 2026, India vs Japan T20I, Washington Sundar And Sanju Samson Share Pics

जापान में वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन (X/Washington Sundar)

तस्वीर में वॉशिंगटन सुंदर सेल्फी के लिए पोज़ देते हुए दिख रहे हैं, जबकि सैमसन उनके पीछे खड़े होकर थंब्स-अप और विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं। दोनों शहर की लाइटों और बारिश का आनंद लेते हुए नज़र आए।

End of Feed