मार्कराम का कैच छोड़ने पर ट्रोलिंग का शिकार हुए कोहली, चार साल पुराना ट्वीट हो रहा वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 01:10 PM IST

Virat Kohli Trolled For Dropping Aiden Markram's Catch: भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। एडेन मार्कराम ने शानदार अर्शतकीय पारी खेली। मार्कराम जब 35 रन पर बैटिंग कर हे थे, तब विराट कोहली ने उनका आसान कैच टपका दिया था।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का शुमार दुनिया के सबसे शानदार फील्डर्स में होता है। कोहली ने कई बार जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए हैरान कर देने वाले कैच लपके हैं। लेकिन अनेक मर्तबा अच्छे खिलाड़ियों से भी चूक हो जाती है। ऐसा ही कुछ रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में भी देखने को मिला। दरअसल, कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के बल्लेबाज एडेन मार्कराम का आसान कैच टपका दिया, जो भारत को भारी पड़ा।

विराट कोहली

मार्कराम जब 12वें ओवर में 35 रन पर बैटिंग कर हे थे, तब कोहली ने उनका कैच छोड़ दिया। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन द्वारा डाले गए ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्कराम ने पुल शॉट खेला, जो डीप मिडविकेट की दिशा में गया। लग रहा था कि बाउंड्री के पास मौजूद कोहली आसानी से कैच पकड़ लेंगे मगर उनके हाथ से गेंद छिट गई। मार्कराम ने जीवदान का भरपूर फायदा उठाते हुए 41 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। मार्कराम ने मुश्किल वक्त में चौथे विकेट के लिए डेविड मिलर के संग 76 रन की साझेदारी की।

End of Feed