Virat Kohli Fined: सैम कोंस्टास से भिड़ंत का विराट कोहली को हुआ नुकसान, लगा मोटा जुर्माना

विराट कोहली को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन कंगारू सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास के साथ भिड़ने का खामियाजा उठाना पड़ा है। आईसीसी ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से मेलबर्न में शुरू हुए सीरीज के चौथे टेस्ट मैच का पहला दिन गहमागहमी भरा रहा। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के डेब्यूटेंट सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास से मैदान पर भिड़ गए थे। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। विराट कोहली ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद अपनी गलती स्वीकार कर ली है। ऐसे में उनके ऊपर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है।

Virat Kohli and Sam Konstas

विराट कोहली और सैम कोनस्टास (साभार Channel 7 Screen Grab)

10वें ओवर के बाद हुआ वाकया

End of Feed