विराट कोहली से लेकर नीरज चोपड़ा तक, विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए किसने क्या कहा

Reactions Of Sports Fraternity On Indian Women Cricket Team WC Win: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार कोई आईसीसी खिताब जीतने का कमाल किया। उनकी इस जीत के बाद खेल जगत की हस्तियों ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पर 52 रनों की शानदार जीत के साथ अपना पहला महिला विश्व कप खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मिली इस जीत में दीप्ति शर्मा, जिन्होंने अर्धशतक बनाया और पांच विकेट लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं। वहीं फाइनल में 87 रनों की पारी के साथ 2 विकेट लेने वाली युवा शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। भारतीय टीम की इस कामयाबी पर खेल जगत के दिग्गजों ने जमकर शुभकामनाएं दी हैं।

Virat Kohli To Neeraj Chopra Sports Fraternity Reacts To Indian women cricket team becoming champion

विराट कोहली से नीरज चोपड़ा तक किसने कैसे दी टीम इंडिया को बधाई (Instagram/AP)

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "विश्व चैंपियन! भारतीय महिला क्रिकेट टीम को उनके पहले महिला वनडे विश्व कप खिताब जीतने पर बधाई। क्या शानदार प्रदर्शन है!"

End of Feed