Rohit Virat on Impact Player Rule: विराट कोहली ने रोहित शर्मा से जताई सहमती, इम्पैक्ट प्लेयर रुल को लेकर दे दिया बड़ा बयान

Virat Kohli on impact player rule: चेज मास्टर विराट कोहली हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अब इम्पैक्ट प्लेयर रुल पर निशाना साधा है। कोहली के मुताबिक इससे गेंदबाजों को काफी नुकसान हुआ है।

Virat kohli on impact player rule: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला खेला जाने वाला है। इस मेगा टक्कर के लिए तैयारी कर रहे विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित मुकाबले से पहले एक इंटरव्यू में इम्पैक्ट प्लेयर नियम का विरोध जताया है। कोहली ने रोहित शर्मा की बात का समर्थन किया है और बीसीसीआई चीफ जय शाह से भी मांग की है।

virat kohli impact player rule

विराट कोहली इम्पैक्ट प्लेयर रुल (फोटो- x)

End of Feed